सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- सिद्धार्थनगर। विश्व का सबसे लम्बा तिरंगा समिति की ओर से जिले में 23 मार्च को निकलने वाले 16 किमी का तिरंगा कार्यक्रम को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को समर्पित करने का निर्णय लिया गया। इसका रूट अभी बाद में तय किया जाएगा। यह जानकारी श्रीसिहेंश्वरी देवी मंदिर के संचालक दिव्यांशु ने दी। उन्होंने बताया कि विश्व का सबसे लम्बा तिरंगा समिति के केंद्रीय संयोजक रघुवंश हिंदू की अगुवाई में निकलने वाली इस यात्रा को सफल बनाने के लिए 21 सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, जिससे आयोजन को व्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाया जा सके। इस कार्यक्रम की मानव शृंखला में 20 हजार से ऊपर लोग शामिल होंगे। गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और इस प्रकार के आयोजन...