बलिया, दिसम्बर 1 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। जिले में इसके लिए कुल 151 केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 73 एडेड और 69 वित्तविहीन विद्यालयों को केन्द्र बनाया गया है। नौ राजकीय विद्यालयों में भी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर इसकी सूची सोमवार को जारी कर दी गई। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होनी है। जिले में 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 57 हजार 865 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 30 हजार 918 बालक और 29 हजार 944 बालिकाएं हैं। इनके अलावा तीन ट्रांसजेंडर भी हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। इसी प्रकार 12वीं की परीक्षा के लिए 59 हजार 509 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 32 हजार 812 बालक तथा 26 हजार 697 ...