जमशेदपुर, फरवरी 22 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 1405 कर्मचारी चुनाव कराएंगे। इन कर्मचारियों को लेकर 281 मतदान दलों का गठन कर लिया गया है। इस प्रकार हर दल में पांच-पांच सदस्य हैं। ये मतदान दल जिले के तीन नगर निकायों मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में 23 फरवरी को मतदान संपन्न कराएंगे। इन 1405 कर्मचारियों के 281 मतदान दलों का सिर्फ बूथ तय होना बाकी है। हालांकि इनका क्षेत्र तय हो चुका है। मानगो नगर निगम के लिए 209, जुगसलाई नगर परिषद के लिए 49 और चाकुलिया नगर पंचायत के लिए 23 मतदान दल बनाए गए हैं। वैसे जरूरत 249 मतदान दलों की ही पड़ेगी, क्योंकि इतने ही बूथ हैं। मानगो नगर निगम क्षेत्र में 190, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में 41 और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में 18 बूथ हैं। इन सभी मतदान कर्मियों का तीन राउंड का प्रशिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.