गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपदवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही 13 नई निबंधित सहकारी समितियों को भी संचालित करने के लिए एआर कोआपरेटिव अंसल कुमार ने निर्देश जारी कर दिया है। किसानों को आसानी से उर्वरक और बीज की उपलब्धता को लेकर लगातार नए नए कवायद किये जा रहे है। गाजीपुर में 182 सहकारी समितिया संचालित होती है। किसानों को खरीफ की फसल में बोआई के दौरान बीज और उर्वरक की कमी नहीं हो, इसके लिए तैयारी शुरू हो गयी है। जल्द ही 13 निबंधित सहकारी समितियों को संचालित करने के लिए भी उच्चाधिकारियों की ओर से निर्देश दे दिया गया है। अबतक तक 182 न्याय पंचायत में उर्वरक सहित बीज उपलब्ध कराने के लिए समिति संचालित की जा रही है। नए 13 निबंधित समितियों के संचालित होने से हजारों किसानों को खाद, बीज व अन्य सुविधाएं पाने में आसानी होगी। सहकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.