प्रयागराज, फरवरी 18 -- यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही जिले में 12289 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस सहित अन्य कॉलेजों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और नकलविहीन कराने के निर्देश दिए। स्टैटिक मजिस्ट्रेªट व प्रधानाचार्य से बोर्ड परीक्षा की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की स्वयं जांच की। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर पानी की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगा। परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने भी केंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.