बागेश्वर, फरवरी 18 -- बुधवार को जिले में आयोजित कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सिटी कोऑर्डिनेटर कार्यालय से जारी समेकित रिपोर्ट के अनुसार कुल 377 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 376 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि केवल एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। जिले में परीक्षा के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षा निर्विघ्न संपन्न हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...