सिमडेगा, मार्च 7 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने जिले में 108 एंबुलेंस व्यवस्था को दुरुस्त करवाने एवं अधिक मात्रा में एंबुलेंस मुहैया कराने की सदन के माध्यम से मांग की है। विस सत्र में गुरुवार को आवाज उठाते हुए विधायक ने कहा कि सिमडेगा जिला वर्तमान समय में एक्सीडेंटल जोन बन गया है। सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की जान जा रही है। सर्प दंश की घटनाएं बहुत अधिक होती है। लेकिन जरुरत के समय लोगों को 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस की मांग करने पर विभाग द्वारा एंबुलेंस के खराब होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया जाता है। इस कारण लोग मजबुरी में नीजि एम्बुलेंस का सहारा लेते हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। विधायक ने सभी 108 एम्बुलेंस को दुरुस्त कराने एवं जिले में और अधिक एम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.