अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष 100 दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम चरण की शुरुआत मंगलवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ हुई। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जिले में बाल विवाह की रोकथाम, समुदाय में जागरूकता बढ़ाना और बाल अधिकारों की सुरक्षा को मजबूती देना है। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कानूनी दुष्परिणामों पर व्यापक चर्चा की गई और समाज के सभी वर्गों से बाल विवाह की कुप्रथा के उन्मूलन के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की गई। इस दौरान बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.