सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सीतामढ़ी। सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के विभिन्न पैक्स में निर्मित 10 गोदामों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। उक्त गोदाम कुशमारी, भाउर, कन्सार, बाथअसली, मोहिनी, रूपौली रूपहारा, बेलगंज,सिरसिया, महादेवपट्टी एवं भूपभैरो पैक्स में निर्मित किया गया है। उद्घाटन के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तर तथा ग्राम स्तर को मजबूत बनाना अत्यावश्यक है। राज्य की अधिसंख्य जनसंख्या इन्हीं ग्रामों में बसती है। इन किसानों एवं ग्रामीणों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार निरंतर कई याजनाओं को संचालित कर रही है। किसानों के ऊपज को बढ़ाने के लिए उन्नत किस्म के बीज, नई तकनीकों से युक्त मशीनरियों, खाद एवं उवर्रक की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.