संभल, फरवरी 14 -- जिले में 16 फरवरी से मीजिल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण का विशेष अभियान शुरू होगा। कक्षा एक से पांच तक के करीब 1.80 लाख बच्चों को इस अभियान के तहत टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले के 1843 स्कूलों और मदरसों को चिन्हित किया गया है। रमजान के चलते 84 मदरसों में अध्ययन करने वाले 3891 बच्चों को टीकाकरण किया जा चुका है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने प्रेसवार्ता कर बताया गया कि 16 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में 1043 सरकारी, 711 निजी विद्यालयों समेत 89 मदरसों के कुल 1,80,611 बच्चों को कवर किया जाएगा। इसके लिए 1627 सत्र आयोजित होंगे। नियमित टीकाकरण दिवस बुधवार और शनिवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में भी सत्र संचालित किए जाएंगे। मदरसों में पहले ही 3891 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। सीएमओ ने बताया कि अभिया...