गोरखपुर, जून 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगाने में महानगर के बाद ग्रामीण सर्किल प्रथम दूसरे स्थान पर है। जिले में अब तक एक लाख सात हजार 646 उपभोक्ताओं के परिसर और 5572 उद्योग, व्यावसायिक, ट्रांसफार्मर और फीडरों पर मीटर लगाए जा चुके हैं। जीनस कंपनी के मैनेजर राकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता स्मार्ट लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। महानगर में भी अभियंताओं के सहयोग से काम हो रहा है। महानगर के 56 हजार परिसर में पहले से स्मार्ट बिजली मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। पुराने और नए स्मार्ट मीटरों की संख्या जोड़ दी जाए तो महानगर में ही एक लाख से ज्यादा परिसर में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण प्रथम में 40,878 ग्रामीण द्वितीय में 23,222 और महानगर में 29,118 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.