खगडि़या, मई 10 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहंुच सकती है। हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। गर्मी का खासा अनुभव रहने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 14 मई तक की जारी पूर्वानुमान में आसामन साफ रहेगा। उत्तर बिहार के जिलों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही हॉट डे रहने की संभावना है। इस दौरान हवा में अधिक मात्रा में नमी रहने के कारण गर्मी का खूब एहसास होगा। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। अगले 14 मई तक औसतन तीन से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है। हालांकि 13 व 14 मई के आसपास पुरबा हवा चल सकती है। जिले में शुक्रवार को रही भीषण गर्मी: जिले में शुक्रवार को भीषण गर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.