फरीदाबाद, मई 10 -- फरीदाबद, कार्यालय संवाददाता। स्मार्ट सिटी समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम हुई बूंदाबांदी ने आमजनों को गर्मी से राहत दिलाई। इससे अधिकतम तापमान में भी करीब दो डिग्री तापमान तक कमीं देखी गई। हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार रविवार को फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौजूदा समय में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बीते कुछ दिनों से फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहते हैं। इसका असर शनिवार को भी देखा गया। दिनभर बादल छाए रहने के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ल...