पूर्णिया, नवम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिला में औसतन 11 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। जिले में बच्चों के लिए 12 प्रकार के टीके दिए जाते हैं। यह टीका जन्म के 24 घंटे के अंदर पड़ने के साथ समय अंतराल पर बच्चों को दो वर्ष तक लगातार दिया जाता है। इसके लिए जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक टीकाकरण की सुविधा है। इन दिनों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी टीकारण कार्नर खोला गया है । विभागीय जानकारी में जिला मुख्यालय में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आउटडोर में संचालित है। यहां दो निर्धारित समय में नवजात बच्चों को टीकाकरण कार्य किया जाता है। इन दोनों समय से प्रत्येक दिन डेढ़ सौ से दो सौ की संख्या में टीकाकरण का कार्य होता है। नवजात बच्चों को 24 घंटे के अंदर टीका पड़ने के बाद दो वर्ष के लिए पड़ने ...