गौरीगंज, अगस्त 17 -- अमेठी। संवाददाता शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने जहां जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में ध्वजारोहरण किया। वहीं डीएम संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। अन्य अधिकारियों ने अपने विभागीय कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज फहराया। उल्लास के पर्व पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने तिरंगा फहराया। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं पुलिस विभाग द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.