बलिया, अक्टूबर 23 -- बलिया, संवाददाता। जिले में गुरुवार को चित्रगुप्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर जगह-जगह पूजन-अर्चन किया गया। इसमें कायस्थ परिवार लोगों ने भाग लिया। कई जगहों पर रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शहर के चित्रगुप्त मंदिर (भृगु आश्रम) में कायस्थ समाज के लोगों ने भैयादूज पर कलम-दवात का पूजन किया। चित्रगुप्त मंदिर सभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने दिन में कथा वाहन और सामूहिक हवन किया गयाा। शाम को आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने प्रस्तुति से समां बांध दिया। इसी प्रकार शहर से सटे निधरिया गांव में निर्माणाधीन चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्रद्धा व उत्साह के साथ चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना की गई। इसमें स्वजातीय समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सुबह से ही पूजा, हवन आदि चलता रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.