हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मंगलवार को लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकों के खाली पदों पर भर्ती और अत्याधुनिक मशीनों की उपलब्धता का अनुरोध किया। इसपर डिप्टी सीएम ने विधायक को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि हापुड़ को 2011 में जनपद की सौगात मिली थी, लेकिन 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई। दस्तोई रोड पर जिला अस्पताल चालू हो गया है, लेकिन यहां अभी चिकित्सकों की कमी है, ऐसे में मरीजों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा डायलिसिस की मशीन, एमआरआई, डिजीटल सिटी स्कैन और कलर अल्ट्रासाउंड जैसी अत्याधुनिक मशीनों का अभाव ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.