जहानाबाद, दिसम्बर 26 -- जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के आवेदनों के निष्पादन की बारीकी से जांच की अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने का आदेश अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के द्वारा जिला उद्योग कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, योजनाओं की प्रगति एवं आमजनों को प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, लघु एवं कुटीर उद्योग से संबंधित योजनाओं, ऋण स्वीकृति की स्थिति, आवेदन निष्पादन एवं लंबित मामलों की बारीकी से जांच की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, समयबद्ध एवं नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया...