अररिया, जनवरी 16 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले में स्कूली बच्चों के अपार आईडी बनाने का ग्राफ नीचे गिरा है। स्थिति ये कि अररिया का रैंकिंग 22वें से सिसककर 26वें स्थान पर पहुंच गया है। उपलब्धि भी केवल 55.18 प्रतिशत। 6 लाख 10 हजार 325 में अब तक तीन लाख 26 हजार 756 ही अपार आईडी बने हैं। अभी भी दो लाख 70 हजार बच्चों का अपार आईडी बनना बाकी है। यह शिक्षा विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। इस मामले में प्राइवेट स्कूलों की स्थिति तो और भी खराब है। इधर संबंध में विभाग ने जिलावार रैंकिंग जारी कर दी है। 80 प्रतिशत के साथ शेखपुरा पहले तो 39.18 प्रतिशत के साथ पूर्वी चंपारण अंतिम पायदान यानी 28वीं रैंक पर है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने जल्द अपार आईडी पूर्ण कराने के निर्देश जारी किये हैं। डीईओ संजय कुमार ने बताया कि अपार आईडी निर्माण की समीक्...