औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता ने बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी से उनके सरकारी आवास पर पहुंच कर मुलाकात की। मेहता ने चौधरी को राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की प्रतिकृति भेंट करते हुए गृह विभाग की जिम्मेदारी पुनः संभालने पर शुभकामनाएं दीं। संजय मेहता ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिला झारखंड की सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है, इसलिए यहां सुरक्षा को मजबूत रखने के लिए विशेष सतर्कता जरूरी है। सीमा में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई तथा पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने का आग्रह किया। दाउदनगर अनुमंडल में अतिरिक्त थाना या नई पुलिस चौकी स्थापित करने की जरूरत बताई। महिला हेल्पडेस्क और साइबर सेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.