महाराजगंज, दिसम्बर 19 -- महराजगंज, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पांच वर्ष में साढ़े चार फीसदी मतदाता बढ़े हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय मदताता सूची के प्रकाशन की तैयारी रहा है। 23 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद छह फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। छह फरवरी को जारी मतदाता सूची के आधार पर पंचायत चुनाव 2026 में मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा किया। इसमें जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में 1238 बीएलओ ने पुनरीक्षण का कार्य किया। इसमें एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वालों को नया मतदाता बनाने की कार्यवाही की गई। मृतकों का नाम काटने, दो जगह रहने वालों का नाम...