शामली, अगस्त 2 -- परिषदीय विद्यालयों की मर्ज प्रक्रिया को लेकर शासन से अए नए आदेश के बाद अब जिले के सात विद्यालयों विलय के आदेशों को वापस किया जाएगा। जिसके लिए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को एक किलोमीटर दूरी से अधिक पर मर्ज किए गए उन विद्यालयों की सूची मांगी है। वही दो स्कूल ऐसे भी बताए जा रहें है जिनमें छात्र संख्या 50 है। इन स्कूलों के मर्ज करने आदेश भी निरस्त किए जायेंगे। यूपी सरकार ने सरकारी स्कूलों के मर्ज के फैसले पर बड़ा बदलाव किया है। शासन ने इसमें संशोधन कर एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्कूल के विलय न करने के आदेश दिए। इसके साथ ही जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 व इससे अधिक है, उन्हें भी विलय न करने के निर्देश दिए गए है। शामली जिले में अब तक 54 स्कूलों का विलय किया जा चुका है। इनमें कुछ स्कूल इस दायरे में आ रहे है। बीएसए ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.