खगडि़या, जनवरी 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में रविवार को भी वातावरण सर्द रहा। सर्द हवा से धूप का असर बेअसर रहा। तेज पछुआ हवा से कनकनी महसूस हुई। शाम में ठंड का असर बढ़ा रहा। जिससे अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। हालांकि महसूस काफी कम 11 डिग्री सेल्सियस हुई। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई। इधर आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। जिससे मौसम में कनकनी रही। एक दिन पहले शनिवार को दिनभर कनकनी का असर रहा था। सुबह में हल्की धूप के बाद मौसम पूरी तरह से खराब बना रहा था। जिससे शीतलहर जैसी स्थिति थी। तेज सर्द पछुआ हवा से तापमान गिरा रहा था। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रही थी। पर, महसूस 14 डिग्री ही हुई थी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। वहीं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ...