उरई, जनवरी 31 -- उरई, संवाददाता। कोहरे की धुंध के साथ कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जिले में कई दिनों बाद वापसी की। जिससे शनिवार को भी घने कोहरे और सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। हालात ऐसे रहे कि दिन चढ़ने के बाद सूर्य दर्शन तो हुए पर तेज़ी न होने की वजह से लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली और लोग घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए। नेशनल और स्टेट हाईवे पर वाहनों की रफ़्तार धीमी रही। शहर में इन दिनों सर्दी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी शीतलहर के साथ आसमान में घने कोहरे की चादर छाई रही। ठंड का असर इतना अधिक था कि सुबह से ही लोग ठिठुरते नजर आए। आमतौर पर लोग उम्मीद कर रहे थे कि दोपहर तक मौसम साफ होगा और धूप निकलेगी, लेकिन कोहरे की वजह से सूर्यदेव के दर्शन तो हुए पर तेज़ी न होने की वजह से लोगों को राहत न मिली। ठंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.