जमशेदपुर, जनवरी 29 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में सरकारी स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा के बीच पढ़ने वाले 57.2% बच्चे गणित में कच्चे हैं। ये बच्चे भाग करना भी नहीं जानते हैं। सिर्फ 42.8% विद्यार्थी ही ठीक से गणित में भाग कर पाते हैं। इसी तरह कक्षा 6 से 8 तक के 36.4% बच्चे कक्षा 2 के स्तर की पाठय पुस्तकों को नहीं पढ़ पाते हैं। इस आयु वर्ग के 63.6% बच्चे पाठ्य पुस्तक पढ़ने में सक्षम हैं। यह दावा असर सर्वे की ताजा रिपोर्ट में किया गया है। मंगलवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया कि पूर्वी सिंहभूम के 6 वर्ष से 14 वर्ष की आयु वर्ग के 84% बच्चे सरकारी स्कूलों में नामांकित किए गए हैं। जबकि जिले में कुल 1.8 प्रतिशत बच्चे स्कूल से बाहर हैं। इनका नामांकन स्कूलों में नहीं हो पाया है। बाकी बच्चे शहरी इलाकों के निजी स्कूलों में नामांकित हैं। रिपोर्ट में जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.