कन्नौज, दिसम्बर 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में फर्रुखाबाद रोड पर हाजी मुंशी जमील अहमद ईंट भट्टा के पीछे एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से नगर पालिका की कान्हा गोशाला बन रही है। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे का दावा है कि यहां विकसित की जा रही सुविधाओं से यह जिले में सबसे अनूठी गोशाला होगी। यहां पर स्थलीय निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं स्थल पर हो रही व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर उन्होंने कहा इस गोशाला के लिए वर्ष 2019 में बजट स्वीकृत हुआ था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। अब मेरे कार्यकाल में इसे बनाया जा रहा है, लेकिन 2019 के मुकाबले 2025 में हर सामान की कीमत काफी बढ़ चुकी है। इसके कारण कोई ठेकेदार घाटा उठाकर इसे बनाने को तैयार नहीं था, लेकिन इसके बावजूद एक ठेकेदार ने हिम्मत जुटाई और लाखों रुपए का नुकसान देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.