बोकारो, फरवरी 21 -- जिले में संचालित 3 उत्कृष्ट विद्यालयों में छठी कक्षा से लेकर नौंवी कक्षा तक का नामांकन की प्रक्रिया जारी है। जबकि अब तक प्राप्त आवेदन की संख्या संतोषजनक नहीं है। इसलिए विद्यालयों ने नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में विस्तार किया गया है। साथ ही उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए समय सारणी में संशोधन किया गया है।आदर्श विद्यालय योजना के तहत बोकारों जिला में संचालित जिला रामरुत्र सीएम उत्कृष्ट विद्यालय चास ,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस कसमार व सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस गर्ल्स नावाडीह में छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए विद्यार्थी अब 24 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रामरुद सीएम उत्कृष्ट विद्यालय चास के प्...