अररिया, मार्च 19 -- अररिया, संवाददाता जिले में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत छह अलग अलग तरह की पेंशन योजनाएं और तीन प्रकार की मृत्यु अनुदान योजनाओं का संचालन हो रहा है। अब इन सभी योजनाओं से सभी पात्र लाभुकों को आच्छादित करने और लाभार्थियों की शिकायतों को दूर करने के लिए प्रखंड स्तर पर 19 मार्च से 28 तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर के संचालन को लेकर डीएम अनिल कुमार ने आदेश जारी कर संबंधित पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी केउताबिल शिविर में सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के नये पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर उसे योजना से आच्छादित किया जाना है। इसके साथ ही पेंशनधारियों की विभिन्न शिकायत का निवारण भी किया जाना है। बताया गया कि शिविर में पेंशनधारकों से मोबाईल संख्या प्राप्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.