कोडरमा, फरवरी 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला पर्यावरण समिति, कोडरमा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण से संबंधित सभी अधिनियमों एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला स्तरीय पर्यावरण समिति में दो पर्यावरण विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में मनोनयन करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त जिले में संचालित क्रशर इकाइयों, बंद एवं चालू खनन लीज तथा अन्य औद्योगिक इकाइयों की परिसीमा पर किए गए पौधरोपण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में संचालित सभी क्रशर एवं खनन गतिविधियों में पर्यावरण से संबंधित अधिनियमों एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.