अमरोहा, जनवरी 16 -- अमरोहा, संवाददाता। गुरुवार को जिले में मकर संक्रांति पर्व श्रद्धा संग मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया। गोशालाओं में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। भगवान सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने का पर्व मकर संक्रांति इस बार बुधवार व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जिले में गंगा तटों पर गंगा स्नान किया। घर व मंदिरों में पूजन कर खिचड़ी का दान दिया। गायों को पूजन कर गुड़ व चारा खिलाया। स्थानीय ज्योतिषाचार्य पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि मकर संक्रांति से दिन बड़े होने लगते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। इसी के साथ सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगती है व दिन गर्म होने लगते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.