बागेश्वर, फरवरी 21 -- शनिवार को टेलीकॉम समिति की बैठक हुई। इसमें जनपद के शेडो एरिया (नेटवर्क विहीन क्षेत्रों) को पूर्णतः समाप्त करने, नेटवर्क गुणवत्ता में सुधार लाने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी नेटवर्क सर्वेक्षण से पूर्व सभी दूरसंचार कंपनियां प्रशासन से समन्वय स्थापित करें। सर्वे में जनपद के सभी शेडो एरिया को अनिवार्य रूप से शामिल करें। भारत नेट योजना के अंतर्गत बीएसएनएल फेज-1 की प्रगति की समीक्षा करते हुए अवगत कराया गया कि 189 ग्राम पंचायतों में से 121 में इंटरनेट सेवा संचालित हो चुकी है। जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीओ को इसकी प्रमाणिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को वीपीडीओ के माध्यम से स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही बीएसएनएल को शेष ग्राम ...