किशनगंज, दिसम्बर 28 -- किशनगंज। संवाददाता शनिवार को पूरा दिन शहर में शीत लहर जैसी स्थिति बनी रही। सुबह से घना कुहासा छाया रहा। धूप नहीं निकला व बर्फीली पछुआ हवा के कारण दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। शीतलहर से लोगों का जनजीवन पूरा प्रभावित रहा। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर-पछुआ हवाओं के साथ मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है, जिससे लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। बताया कि 1 जनवरी तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद धूप खिलेगी, लेकिन सुबह और शाम के ठंड रहेगी। वहीं शीतलहर को लेकर सदर अस...