सीवान, जनवरी 25 -- फोटो- कैप्शन- स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, मेडी सिटी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन सीवान, हिप्र। जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए रविवार का दिन मील का पत्थर साबित हुआ। शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित मेडी सिटी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल' का विधिवत शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने फीता काटकर किया। इस अस्पताल के शुरू होने से अब सीवान और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। यहां एम्स दिल्ली के गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. राम शरण पांडेय सेवाएं देंगे। अस्पताल की सबसे बड़ी विशेषता पीडियाट्रिक सर्जरी की उपलब्धता है। डॉ. पांडेय ने बड़े कॉर्पोरेट अस्पतालों के आकर्षक प्रस्तावों को ठुकराकर अपने गृह जिले सीवान में सेवा देने का निर्णय लिया है। अब बच्चों के जटिल ऑपरेशन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.