बगहा, फरवरी 15 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पश्चिम चंपारण जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने दिया है। सिविल सर्जन ने पत्र जारी कर अनुमंडल अस्पतालों तथा सभी प्रखंड स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर संभावित भीड़ और आपात स्थिति को देखते हुए सभी अस्पतालों में चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। वहीं आवश्यक दवाओं, उपकरणों, ऑक्सीजन, आपात सेवा कक्ष तथा एंबुलेंस की उपलब्धता भी हर हाल में बनाए रखने को कहा गया है। बेतिया नगर सहित जिले के अन्य अनुमंडल अस्पतालों बगहा और नरकटियागंज को भी विशेष रूप से सतर्क रहने की हिदायत दी गयी है। जिससे किसी...