आगरा, नवम्बर 29 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए दीपावली पर बोनस देने का ऐलान किया था। सूबे के कई जनपदों ने तत्काल दीपावली का बोनस शिक्षकों के खातों में हस्तांतरित कर दिया था, लेकिन कासगंज जिले में अभी तक शिक्षकों को बोनस नहीं मिला है। शिक्षक बोनस आने का इंतजार करते रहते हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की लगातार मांग के बाद भी जिले में आश्वासन के बाद भी बोनस नहीं मिल सका है। प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री मुनेश राजपूत ने कहा नवंबर माह में बोनस नहीं मिलने की स्थिति में संगठन जिलाधिकारी से मिलकर बोनस की मांग करेगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि शिक्षक शिक्षण कार्य से लेकर निर्वाचन तक के सभी कार्य पूर्ण कर्मठता से करते हैं। शिक्षकों को बोनस, वेतन, पदोन्नति एवं अन्य सुविधाएं भी ...