संतकबीरनगर, अप्रैल 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पौधरोपण अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। शासन से विभागवार लक्ष्य प्राप्त हो गया है। लक्ष्य के अनुरूप वन विभाग अपने विभिन्न नर्सरियों में पौधों को उगाने के कार्य में जुट गया है। इसके अलावा पौधरोपण स्थलों के चिन्हीकरण और लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कार्य योजना बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। सभी विभागों के जिम्मेदारों को लक्ष्य के बाबत जानकारी भी दे दी गई है। जिले में इस वर्ष 29 लाख 15 हजार 240 पौधे लगाए जाएंगे। शासन से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जिले में लगने वाले कुल 29 लाख 15 हजार 240 पौधो में से वन विभाग अकेले 12 लाख 34 हजार 900 पौधे लगाएगा। ग्राम्य विकास विभाग 9 लाख 39 हजार पौध रोपण कराएगा। इसके अलावा राजस्व विभाग 78 हजार, पंचायती राज विभाग 94 हजार, नगर विकास...