मधुबनी, दिसम्बर 8 -- मधुबनी। जिले में जनवरी 2025 से नवंबर 2025 तक टीबी के 5700 मरीज चिन्हित हुए। जिसमें सरकारी संस्थानों से 3305 एवं प्राइवेट संस्थानों से 2328 मरीज चिन्हित हुए अक्टूबर माह में टीबी के 550 मरीज चिन्हित हुए, जिसमें प्राइवेट में 278 व सरकारी संस्थान में 260 मरीज चिन्हित किए गए। इसमें एमडीआर के 12 मरीजों की पहचान की गई है। एमडीआर के मरीजों का उपचार 9 माह से 2 साल तक चलता है। सीडीओ ने बताया कि राज्य के निर्देशानुसार प्रति 1000 पापुलेशन पर 30 लोगों का टीबी का स्क्रीनिंग होना है। जिले के 16 प्रखंड में ट्रूनट मशीन से टीबी की जाँच हो रही है। जिले में टीबी मरीज़ों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण यह भी है कि अधिकतर मरीज बीच में ही इलाज एवं नियमित रूप से दवा का सेवन करना छोड़ देते हैं। इसीलिए विभाग द्वारा निक्षय मित्र योजना की शुरूआत की...