सिमडेगा, जनवरी 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में आपूर्ति शाखा के द्वारा ऑनलाईन माध्यम से नए राशन कार्ड बनाए जा रहे है। इसके अलावे राशन कार्ड में नए नाम भी जोडे जा रहे है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से ही सम्पन्न हो रही है। बताया गया कि लाभुक नए राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाईन आवेदन करते है जो सबसे पहले बीएसओ के लॉगिन में जाता है। बीएसओ के द्वारा पास किए जाने के बाद आवेदन डीएसओ के लॉगिन में आता है। डीएसओ के एप्रुप के बाद राशन कार्ड बन जाता है। बताया गया कि जिले में लगभग 1200 नए राशन कार्ड और राशन कार्ड में सुधार से संबंधित आवेदन लंबित है। लाभुकों का केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण कई आवेदन लंबित है। वहीं सफेद राशन कार्ड आदि में रिक्तियां नहीं होने के कारण भी नाम नहीं जोड़े जा रहे है। आवेदन लंबित रहने के कारण कई लोग आयुष्मान योजना, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.