अमरोहा, मई 15 -- जिले में इस बार 38 लाख 26 हजार पौधे रोपे जाएंगे। विभागवार लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। वन विभाग स्तर से सभी विभागों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। फलदार, छायादार व औद्योगिक से संबंधित पौधे शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग और आंगनबाड़ी को सहजन के पौधे दिए जाएंगे। उद्यान विभाग खुद अपने पौधे रोपेगा। पौधरोपण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं, गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में एक जुलाई से वन महोत्सव मनाया जाएगा। बरसात शुरू होने पर पौधे भी रोपे जाएंगे। डीएफओ एसपी सिंह के मुताबिक गत वर्ष जिले में 38 लाख तीन हजार पौधे रोपे गए थे। इस बार लक्ष्य में वृद्धि हुई है, 38 लाख 26 हजार पौधे रोपे जाएंगे। उद्यान विभाग को छोड़ कर सभी विभागों को वन विभाग पौधे उपलब्ध कराएगा। उद्यान विभाग की अपनी नर्सरी होती है। ऐसे में विभाग अपनी नर्स...