फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- पुलिस ने शनिवार रात जन्माष्टमी पर्व पर भी वांछितों की तलाश में दबिश दी। रात भर चले पुलिस के अभियान में कुल 51 वारंटी, वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चार दर्जन से अधिक एनबीडब्ल्यू वारण्टी शामिल है। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस ने रात 12 से सुबह 05 बजे तक अभियुक्तों की धर पकड़ के लिए गांवों में दबिश दी। दबिश से उन गांवों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस द्वारा पांच घंटे तक चलाए गए अभियान में पुलिस ने 51 एनबीडब्ल्यू वारंटी व अन्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.