कटिहार, अक्टूबर 14 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम के तेवर अब बदलने लगे हैं। अगले 24 घंटों में रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। वहीं, आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने के संकेत हैं। दिन में खिली धूप ने सोमवार को लोगों को राहत दी, जबकि शाम ढलते ही हल्की ठंडक महसूस की गई। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के मौसम वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली, जिससे वातावरण में नमी का स्तर नियंत्रित रहा। हालांकि, अगले एक-दो दिनों में हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है। पुरवा हवा के स्थान पर दक्षिण-पूर्वी हवा चलने की संभावना जताई गई है। तापमान में गिरवट की संभावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.