अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा। कांवड़ यात्रा और आगामी अन्य त्योहारों के मद्देनजर जिले में प्रभावी रात्रि गश्त शुरू की गई है। इसी कड़ी में सोमवार रात एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर जिले में कानून एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अमरोहा पुलिस द्वारा रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़क पर उतरी पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं जनपदीय सीमाओं पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की, जिससे हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों की तलाशी, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों, अपराधियों एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी की। पुलिस द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.