जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शुक्रवार को जिले में प्रस्तावित यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खराब मौसम को देखते हुए सीएम का कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। विदित हो कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा रतनी-फरीदपुर प्रखंड के सोहरैया पंचायत में पिछले कई दिनों से डीएम के नेतृत्व में तैयारी की जा रही थी। इसके अलावा जहानाबाद जिला मुख्यालय में भी सीएम के आगमन को ले जबरदस्त तैयारियां की जा रही थी। कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा पुरानी प्रखंड परिसर स्थित जीविका के ट्रेनिंग सेंटर तक पहुंचने के लिए सड़कों को चकाचक कर दिया गया था। गुरुवार की दोपहर तक तैयारियों को लगातार बल दिया जा रहा था कि इसी बीच खबर आई कि सीएम का कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.