छपरा, फरवरी 19 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, स्वस्थ अंतराल व संतुलित परिवार के उद्देश्य से 23 फरवरी से 20 मार्च तक जिले में "मिशन परिवार विकास अभियान" चलाया जाएगा। इस अभियान को इस बार विशेष रूप से पुरुषों की भागीदारी और सास-बहू सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव लाने पर केंद्रित किया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन राजकुमार चौधरी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पंचायत स्तर पर पुरुष समूह बैठकें, चौपाल संवाद और प्रेरक सत्र आयोजित कर यह बताया जाए कि परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है। बताय...