गुमला, जून 11 -- गुमला, संवाददाता। जिले में 10 जून से 26 जून तक निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। समाहरणालय परिसर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित व एसपी हारिस बिन जमां ने संयुक्त रूप से सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा संचालित चार जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह अभियान जिले को नशामुक्त बनाने, युवाओं को जागरूक करने तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जागरूकता रथ 10 जून से 26 जून तक जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आम जनता को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करेंगे। इसके तहत नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन, पोस्टर-बैनर, लघु फिल्म व ऑडियो संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए, सिविल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.