बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश दिया गया था कि शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं की भी हाजरी भी ई शिक्षा कोष के माध्यम से फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम के सहारे बनाई जाएगी। जिससे पता चल सकेगा कि विद्यालयों में कितनी छात्र-छात्राओं की भौतिक उपस्थित हो पा रही है या नहीं। इसे लेकर सभी विद्यालयों में टैब भी दिया गया। जिससे कि बच्चों की हाजिरी बनाई जा सके। लेकिन पश्चिम चंपारण जिले में मात्र 67 विद्यालयों में ही अब तक फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम से हाजिरी बना पा रही है। इसे लेकर अब शिक्षा विभाग में सख़्ती शुरू कर दी है। समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी ने इस बाबत पत्र जारी करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की समीक्षात्मक बैठक में इस बात की जानकारी हुई कि जिले से मात्र 6...