औरंगाबाद, अगस्त 27 -- बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरूआत की जो जारी है। इसको लेकर कर्मियों ने औरंगाबाद में कार्यालय के बाहर बैठ कर विरोध जताया। अध्यक्ष प्रभाकर कुमार सिंह, सचिव अरविंद कुमार चौबे, जिला लेखपाल अनिल कुमार, डीपीएम आनंद प्रकाश, सदस्य रमेश कुमार मिश्रा, संजय कुमार, संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार मनीष, विजय कुमार, अभय नारायण आदि ने कहा कि वे लोग विगत 18 वर्षों से अल्प मानदेय पर केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना को सफलतापूर्वक विद्यालय स्तर पर संचालित करवा रहे हैं। इतने वर्षों में आज तक उन पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। एमडीएम योजना की तो समीक्षा होती है लेकिन इसे क्रियान्वित करने वाले लोग अपने अधिकारों से वंचित हैं। योजना अंतर्गत कर्मी एवं सर्व शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.