नोएडा, मई 6 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में भारत सीरीज (बीएच) के नंबर लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। बीते वित्तीय वर्ष में इन नंबरों की बुकिंग आकर्षक नंबरों के आसपास रही थी। यह नंबर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अक्सर एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते रहते हैं। उन्हें बार-बार वाहन का पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होती है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 में 21 बीएच सीरीज के नंबर वाहनों के लिए पंजीकृत किए गए थे। वर्ष 2022-23 में यह संख्या 958 रही थी। वहीं, वर्ष 2023-24 में 1745 और वर्ष 2024-25 में 2157 बीएच सीरीज के नंबर पंजीकृत हुए हैं। वहीं बुकिंग के मामले में काफी मांग में रहने वाले आकर्षक नंबर 2024-25 में बीएच सीरीज के लगभग बराबरी पर आ गए थे। इस वर्ष में 2165 आकर्षक नंबर बुक हुए थे। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.