पाकुड़, दिसम्बर 14 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को जिला स्तरीय बैठक हुई| इस बैठक में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला चुनाव सह अधिकारी मीरा प्रवीण सिंह एवं अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास मुख्य रूप से उपस्थित हुए| पाकुड़ जिला के चुनाव अधिकारी दिलीप वर्मा की देख-रेख में चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला चुनाव सह अधिकारी मीरा प्रवीण सिंह एवं अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास ने रविवार को लिट्टीपाड़ा एवं बिरकिट्टी भाजपा मंडल अध्यक्षों का चयन सर्वसम्मति से किया| दो मंडल प्रतिनिधि का भी घोषणा किया गया। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। जिला चुनाव सह अधिकारी मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि भा...