बदायूं, अप्रैल 12 -- बदायूं, संवाददाता। देर रात आयी आंधी संग बारिश ने शहर से लेकर देहात की बिजली गुल कर दी। वहीं आंधी के चलते टीन, छप्पर उड़े चले गए। शहर में आंधी, बारिश के दौरान जगह-जगह लगे होर्डिंग गिर गए। पेड़ और पोल गिरने से कई स्थानों पर रोड बंद हो गए। देर रात तक संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस पेड़ हटवाकर यातायात सुचारू कराने में लगी रही। शुक्रवार को दिन में मौसम पूरी तरह से साफ था, लेकिन देर शाम अचानक से आसमान में बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज आंधी आ गई। आंधी इतनी तेज थी कि घरों से बाहर निकले लोगों के लिए संभालना मुश्किल हो गया। जैसे तैसे लोग आंधी के बीच अपने घरों पर पहुंचे। वहीं लंबी दूरी पर जाने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर अपने वाहनों को रोककर खड़े हो गए और आंधी थमने के बाद आगे बढ़े। शहर में करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.